जमुई, मार्च 23 -- गिद्धौर, निज संवाददाता बिहार दिवस के पावन अवसर पर रविवार को गिद्धौर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सनातन संस्कृति सेवा समिति द्वारा गिद्धौर के ऐतिहासिक पंचमंदिर के समीप स्थित महायज्ञ मंडप परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्त्रम का आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य परवेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि बिहार की हरियाली को बढ़ावा देने का एक सशक्त प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जागरूक करते हैं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्त्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने महायज्ञ मंडप परिसर में विभिन्न प्रकार के फूलों और सजावटी पौधों का रोपण किया। इस संबंध में ...