कटिहार, मार्च 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार दिवस के अवसर पर इस वर्ष कटिहार में भव्य कटिहार महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि 22 और 23 मार्च को रेलवे मैदान परिसर में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत 22 मार्च की सुबह आठ बजे समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण से होगी। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे शहर के प्रमुख चौक-चौराहों-कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, अमर जवान चौक, जीआरपी चौक, शहीद चौक और शहीद स्मारक के पास दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शाम सात बजे रेलवे मैदान में स्टॉल का उद्घाटन होगा, जबकि इसके बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.