बिहार दिवस पर शहर में निकली प्रभातफेरी
अररिया, मार्च 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को फारबिसगंज में बिहार गौरव प्रभातफेरी निकाली गई। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी,एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने स्थानीय द्विजदेनी मैदान में प्रभातफेरी का शुभारंभ किया, शोभायात्रा पटेल चौक, स्टेशन चौक,सदर रोड़ होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पर पहुंच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर लोगों ने बिहार की गौरवशाली परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। बिहार दिवस का आयोजन 22 मार्च को किया जाता है, जो 1912 ई. में बंगाल प्रेसीडेंसी से बिहार के अलग होने की याद में मनाया जाता है। बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी शामिल हैं। इस वर्ष का बिहार दिवस का थीम 'उन्नत बिहार-विकसित बिहार' है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.