भभुआ, मार्च 22 -- पेज चार की बॉटम खबर बिहार दिवस पर लगा दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला जिला कृषि पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कृषि मेले का किया उद्घाटन मेले में किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के लिए दी गई जानकारी भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर कैमूर जिले में कृषि विभाग द्वारा संयुक्त कृषि भवन परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस मेले में उन्नत बीज, जैविक खेती, और कृषि यंत्रों से संबंधित करीब 22 स्टॉलों के माध्यम से 50 से अधिक आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शित किया गया, जो फसल अवशेष प्रबंधन और किसान की आय बढ़ाने पर केंद्रित है। डीएओ ने बताया कि कृषि वैज्ञानिक एवं विभागीय अफसरों द्वारा मेले में उपस्थित किसानों को ड...