मधुबनी, मार्च 19 -- मधुबनी,एक संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर जिले का कलेक्ट्रेट भवन सहित विभिन्न सरकारी कार्यालय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। पूरे परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। गुरुवार शाम होते ही उत्सव जैसा माहौल बन गया। हर ओर चमचमाती रोशनी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और शहर में खास रौनक देखने को मिली। इस खास दिन को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई । कलेक्ट्रेट के अलावा अन्य प्रमुख सरकारी दफ्तरों को भी सजाया गया, जिससे पूरे जिले में बिहार दिवस का उत्साह झलकता नजर आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...