अररिया, मार्च 19 -- अररिया, संवाददाता बिहार दिवस पर 22 मार्च यानी रविवार को जिला प्रशासन के तत्वाधान में कई तरह के कार्यक्रम होंगे। शुरुआत प्रभातफेरी से होगी। बिहार दिवस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयार रूप रेखा के मुताबिक प्रभातफेरी सुबह स्थानीय उच्च विद्यालय से निकलेगी और समापन मुख्य कार्यक्रम स्थल टाऊन हॉल में होगा। मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन टाऊन हॉल के सुबह 11 बजे होगा और वहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अधिकारी निरीक्षण करेंगे। जबकि दोपहर 12 बजे रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित है। वहीं शाम 3:30 बजे से टाऊन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...