बगहा, मार्च 22 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य एवं विविधतापूर्ण कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन प्रारंभ हुआ। गांधी सभागार ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गान के साथ हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह समाहरणालय परिसर से पुलिस लाइन तक आयोजित वॉकथॉन से हुई। जिसमें अधिकारियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वॉकथॉन मुहर्रम चौक-एमजेके कॉलेज-सर्किट हाउस होते हुए पुलिस लाइन बेतिया पहुंचा। उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया।कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त कजाले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधि...