छपरा, मार्च 23 -- छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता की झलक मढ़ौरा। एक संवाददाता बिहार दिवस के अवसर पर मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्कूली बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला व रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बिहार की संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित रंगोलियां रहीं, जिन्हें छात्राओं ने बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों से सज उठा, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल बन गया। प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से बिहार की पहचान और गौरव को जीवंत रूप में उकेरा, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। प्रतियोगिता के अंत में मढ़ौरा के एसडीओ निधि रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.