छपरा, मार्च 23 -- फोटो -38 मढ़ौरा आदर्श मध्य विद्यालय में सोमवार को कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चे मढ़ौरा। एक संवाददाता विभागीय निर्देशों के तहत बिहार दिवस के अवसर पर आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, मढ़ौरा में भव्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संदीप कुमार ने की। इस मौके पर विद्यालय परिसर बच्चों की प्रतिभा और उत्साह से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, रंगोली, चित्रकला, भाषण और बिहार दिवस पर आधारित गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। उनकी रचनात्मकता और जोश ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में प्रखंड संसाधन केंद्र, मढ़ौरा के लेखापाल अखिलेश कुमार सिंह सहित आनंद कुमार, बिनोद कुमार, शिक्षक शिवशंकर राय, अंजला कुमारी, मंजीता, पिंटू कुमार रंजन, शमशाद ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.