बेगुसराय, मार्च 23 -- बीहट,निज संवाददाता। बिहार दिवस के मौके पर मध्य विद्यालय सह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय केशावे में कई कार्यक्रम हुए। भव्य एवं मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ प्रभातफेरी निकाली गई।बच्चों के बीच भाषण,चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता हुई एवं सफल बच्चे पुरस्कृत किए गए। विद्यालय के मुक्ताकाश मंच से बिहार गीत -"मेरे भारत के कंठहार, तुझको सत सत नमन बिहार" का सामूहिक गायन किया गया। बिहार के गौरवशाली गाथा पर आधारित गीत "हां हम बिहारी हैं जी बड़े संस्कारी है जी" का समूह गायन बड़े ही उल्लास के साथ किया गया। जिओ हो बिहार के लाला " गीत पर आशा कुमारी, निधि कुमारी, हिमांशी कुमारी, शालू कुमारी के समूह नृत्य की लोगों ने जमकर सराहना की। मौके पर विद्यालय के एचएम चंद्रशेखर कुमार, रेखा कुमारी, निशा कुमारी, सुधा कुमारी, सिल...