मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता । बिहार दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग की ओर से बोचहां में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। बीडीओ ने प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रसस्तिपत्र देकर हौसला बढ़ाया। पुरस्कार वितरण के दौरान डीओ सह बीईओ प्रिया कुमारी ने कहा कि हर बच्चे को प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। जो प्रतियोगिता में भाग लेता है, वही जीतता या हारता है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वहीं बीडीओ ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बच्चों का मानसिक विकास ज्यादा होता है। मौके पर प्राचार्य जयलाल राय, रामदयाल कुमार, शिक्षक रवींद्र ठाकुर, अनिल कुमार, दिलीप कुमार, कृष्णमोहन कुमार, श्याम नंदन सिंह, बीआरसी के राजीव रंजन व प्रकाश कुमार समेत काफी सं...