मुंगेर, मार्च 11 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर टेटिया बंबर प्रखंड के बीआरसी परिसर में विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में वर्ग 6 से 8 तथा 9 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, क्विज और गणित ओलंपियाड आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि बीआरसी स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.