औरंगाबाद, मार्च 22 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में बिहार दिवस के अवसर पर बिजली की नीले रंग की बल्ब लड़ी नहीं लगाई गई, जबकि राज्य सरकार ने सभी सरकारी संस्थानों में इसे अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया था और शिक्षा विभाग द्वारा सभी विद्यालयों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद बीआरसी में इस आदेश की अनदेखी से अधिकारियों और कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। मामले में बीईओ अशोक कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सका। इस संबंध में बीआरसी के लेखापाल अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 21 मार्च को लाइट लगाई गई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। वहीं बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बीईओ ने बताया कि इस संदर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.