गोपालगंज, मार्च 22 -- मांझागढ़ । बिहार दिवस के अवसर पर अपग्रेड हाई स्कूल मांझा पूर्वी में सोमवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखायी। रंगोली में बिहार की संस्कृति, विरासत और विकास को दर्शाया गया था। इसके साथ ही बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने 'बिहार का मान बढ़ाएं' और 'शिक्षा से विकास' जैसे नारों का संदेश दिया। रैली स्कूल परिसर से निकलकर आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। मौके पर प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...