बेगुसराय, मार्च 22 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। बिहार दिवस के मौके पर रविवार की सुबह उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मेघौल के छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। इस मौके पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल के वरीय शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा ने किया। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे। बिहार दिवस के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.