जहानाबाद, मार्च 22 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। मगध फुटबॉल अकादमी जहानाबाद द्वारा बिहार दिवस पर फुटबॉल मैच एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांधी स्मारक इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित फुटबाल मैच अकादमी के ही भगत सिंह फुटबॉल टीम बनाम सुनील छेत्री फुटबॉल टीम के बीच मैच खेला गया। दोनों टीम की तरफ से गर्ल्स एवं बॉयज खिलाड़ी संयुक्त रूप से टीम में शामिल होकर खेल रहे थे। मध्यांतर के पहले सुनील छेत्री फुटबॉल टीम ने कप्तान अशोक कुमार के बदौलत तीन गोल से बढ़त बना ली थी। वही मध्यांतर के बाद भगत सिंह फुटबॉल टीम के कप्तान सोनका कुमार के गोल के बदौलत दो गोल ही करने में कामयाब रही। जहां दो के मुकाबले तीन गोल से सुनील छेत्री टीम मैच जीत गई। गोलकीपर अंजली कुमारी को मैन ऑफ द मैच के रूप में घोषणा की गई। मैच रेफरी की मुख्य भूमिका में राजेश कुमार थे...