भभुआ, मार्च 18 -- क्विज, निबंध, भाषण में दिखेगा छात्रों का हुनर, राज्यस्तर तक पहुंचने का मौका स्कूल व प्रखंड स्तर की प्रतियोगिता पूरी, 22 को राज्य स्तरीय मंच पर लेंगे भाग भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार दिवस पर जिले में छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए 20 मार्च को जिला स्तरीय क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न प्रखंडों से चयनित छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल एवं प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं 18 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न करा ली गई हैं। इन चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिल...