पूर्णिया, मार्च 18 -- धमदाहा, एक संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर धमदाहा प्रखंड में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 14 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं जो अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें प्रखंड के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत गणित ओलंपियाड, ड्राइंग एवं क्विज का आयोजन किया गया। इसमें 39 प्राथमिक विद्यालयों के 78, 22 मध्य विद्यालयों के 44 तथा 11 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 22 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परि...