गोपालगंज, मार्च 10 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी 22 मार्च को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ बिहार दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर जिलास्तर पर प्रशासनिक तैयारी चल रही है। बीते छह मार्च को कलेक्ट्रेट में डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बिहार दिवस की तैयारी को लेकर बैठक भी हो चुकी है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गयी है। जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी चंद्रमौली कुमार ने बताया कि बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय व गोलंबरों को नीली रोशनी से जगमग किया जाएगा। शहरों व प्रखंड मुख्यालयों की विशेष साफ-सफाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट, अनुमंडल व प्रखंड कार्यालयों पर एलईटी लाइट से नीली रोशनी फैलायी जाएगी। जिला मुख्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सबसे पहले सुबह में प्...