बिहार दिवस पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज आज से
भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार दिवस पर रविवार को विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर जारी अधिसूचना के अनुसार 22 एवं 23 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित की जाएगी। उद्घाटन समारोह रविवार शाम साढ़े पांच बजे होगा। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद स्थानीय कलाकारों की ओर से संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं कला, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 22 मार्च को स्कूली बच्चों, संगीत शिक्षकों और स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इसके बाद कवि सम्मेलन होगा। पदाधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण आउटडोर गतिविधियों का आयोजन नहीं किया जाएगा। बिहार दिवस पर स्कूलों में निकलेगी प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.