औरंगाबाद, मार्च 22 -- बिहार दिवस के अवसर पर दाउदनगर में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का नेतृत्व एसडीओ अमित राजन और एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने किया। प्रभात फेरी की शुरुआत प्रखंड परिसर से हुई और यह ब्लॉक मोड़, नहर पुल होते हुए भखरुआं मोड़ तक पहुंची। इसके बाद वही मार्ग अपनाते हुए रैली पुनः प्रखंड कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रास्ते बिहार से जुड़े गीतों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे माहौल उत्साह और गर्व से भर उठा। रैली में शामिल लोगों ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बीडीओ मो. जफर इमाम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह बीईओ विकास कुमार, बीएओ अनिल कुमार, उपेन्द्र पाल सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.