बांका, मार्च 20 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि।। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना, बांका द्वारा जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड, चित्रकला एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग 1-5, 6-8 एवं 9-12 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कन्या मध्य विद्यालय, चान्दन के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। वर्ग 6-8 की क्वीज प्रतियोगिता में रौनक राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में अनमोल कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड (6-8) में सोयम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त वर्ग 1-5 के गणित ओलंपियाड में सलोनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस प्रकार वर्ग 1-5 में एक...