सासाराम, मार्च 22 -- पेज चार दिनारा। बिहार दिवस पर रविवार को स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जो विद्यालय परिसर से शुरू होकर मध्य विद्यालय, थाना तथा अस्पताल होते हुए पुनः विद्यालय तक पहुंच कर संपन्न हुआ। प्रभात फेरी में प्रशिक्षु डीएसपी समीर कुमार सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक शेर सिंह यादव, थानाध्यक्ष विनय कुमार तथा शिक्षिका सुनीता पासवान ,मनजीत कुमार पासवान आदि उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार दिवस हमें अपने राज्य की गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विकास यात्रा को याद करने का अवसर देता है। जिससे बच्चों को जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.