भभुआ, मार्च 22 -- युवा पेज की लीड खबर बिहार दिवस पर खेलों की धूम, एथलेटिक्स व कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, विभिन्न स्पर्धाओं में उभरी प्रतिभाएं रामगढ़ की टीम कबड्डी में बनी चैंपियन, एथलेटिक्स में बालिका व बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार दिवस के शुभ अवसर पर शहर के जगजीवन स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार तथा उपाधीक्षक सर्व शिक्षा ओम प्रकाश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत ...