लखीसराय, मार्च 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार दिवस के अवसर पर जिले में इस बार तीन दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में केआरके मैदान में आकर्षक मेले का आयोजन किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों द्वारा कुल 20 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। मेले में जीविका दीदियों की रसोई खास आकर्षण का केंद्र होगी, जहां पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग, उत्पाद विभाग और आईसीडीएस विभाग सहित कई अन्य विभाग अपनी-अपनी योजनाओं और कार्यों का प्रदर्शन करेंगे। आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इन स्टॉलों पर जानकारी के साथ-साथ परामर्श भी दिया जाएगा। खाने-पीने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.