आरा, मार्च 18 -- पीरो, संवाद सूत्र। बिहार दिवस पर पीरो में सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर खेलकूद का महाकुंभ लगेगा। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बुधवार को अफसरों को कर्मियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम का समय तय कर लिया। 22 मार्च को शहीद भवन पीरो में छोटे बच्चे का सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा बच्चों की खेल प्रतियोगिता होगी। 22 मार्च की संध्या प्रभातफेरी का आयोजन किया गया है। 23 मार्च को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन करेंगे। 24 मार्च को क्विज, गणित ओलम्पियाड और निबंध प्रतियोगिता सही दर्जन भर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही 24 मार्च की शाम प्रतिभागी छात्रों और अभिभावकों को पुरस्कृत किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...