बेगुसराय, मार्च 22 -- बलिया, एक संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को अनारदेई सेठानी मध्य विद्यालय, बलिया के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल को लोगों ने काफी सराहा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में नवदंपतियों के बीच 'नई पहल ' किट का वितरण किया गया। यह किट अनुमंडल अधिकारी सुश्री तरणिजा कुमारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार, प्रखंड विकास अधिकारी सन्नी कुमार, प्रखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार पाण्डेय एवं बाल विकास प...