पटना, मार्च 17 -- बिहार दिवस पर 23 मार्च को कर्नाटक केंद्रीय विवि परिसर में संस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और कला का संगम देखने को मिलेगा। कविता पाठ, चित्रकला प्रदर्शनी तथा क्विज प्रतियोगिता जैसे विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान करना है। मुख्य अतिथि साउथ फिल्मों के स्टार और बिहार के पंकज केसरी होंगे। कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि यह उत्सव केवल बिहार के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य पूरे भारत से आए विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...