बिहार दिवस पर औराई में शिक्षा प्रतियोगिता, विजेता पुरस्कृत
मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- औराई, एसं। बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर 'उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार' थीम पर औराई के प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षा प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन के बाद बीडीओ रजनीश शंकर झा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को ट्रॉफी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहयोग करती है। कार्यक्रम में रमन कुमार, प्रभात कुमार, इफ्तिखार आलम, अमरेश कुमार सहनी, संजय कुमार समेत कई लोगों ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के तहत चित्रकला, गणित ओलिंपियाड एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। चित्रकला में सोनम कुमारी, रंजना कुमारी एवं रविशंकर कुमार, गणित ओलिंपियाड में शिवम कुमार, साक्षी कुमारी, दिव्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.