औरंगाबाद, मार्च 15 -- बिहार दिवस के अवसर पर जिले में श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। औरंगाबाद डीएम अभिलाषा शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न तरह के कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अमृतेश आर्यन ने बताया कि बिहार दिवस समारोह के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में गणित ओलंपियाड, क्विज एवं पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं की शुरुआत विद्यालय स्तर से की जा रही है। विद्यालय स्तर पर विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.