पटना, मार्च 5 -- बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अपने-अपने जिलों के ऐतिहासिक, शैक्षणिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शैक्षणिक संस्थानों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। शिक्षा विभाग ने पटना समेत सभी जिलों से उनके क्षेत्र में स्थित ऐसे प्रमुख स्थलों की सूची मांगी है, जहां का भ्रमण छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए मददगार होगा। विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थानों का भी भ्रमण कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक शिवनाथ प्रसाद ने विद्यार्थियों के भ्रमण कार्यक्रम के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। इस कार्ययोजना में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किस तिथि को किस कक्षा के विद्यार्थियों को किन स्थलों का भ्रमण कराया जाना है और इसके लिए यातायात की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.