मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रशासन की ओर से तीन दिवस बिहार दिवस समारोह का आगाज रविवार से होगा। 'उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार' थीम पर आधारित यह समारोह 24 मार्च तक चलेगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। वहीं सभी विद्यालयों में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। प्रभातफेरी, बिहार गौरव गान तथा बिहार प्रार्थना गीत का आयोजन किया जाएगा। रविवार की सुबह सात बजे शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम से प्रभातफेरी निकाली जाएगी जो इमलीचट्टी, सदर अस्पताल, एसपी कार्यालय होते हुए भारत माता नमन स्थल तक पहुंचेगी। प्रभातफेरी में स्कूली बच्चे, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस आयोजन से बिहार की गौरवशाली एवं समृद्धशाली परंपरा एवं विरासत को जन-जन तक प्रचारित प्रसारित किया जाएगा।उसके बाद मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.