मुंगेर, मार्च 22 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार दिवस 2026 की मुंगेर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 22 मार्च को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिहार दिवस समारोह मनाया जाएगा। जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में समारोह को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी से लेकर प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। समारोह की शुरुआत रविवार सुबह 7 बजे प्रभात फेरी के साथ होगी। प्रभात फेरी समाहरणालय से प्रारंभ होकर सोझी घाट चौराहा होते हुए पोलो मैदान में समाप्त होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसके बाद सुबह 11 बजे किले के मुख्य द्वार पर नशा मुक्ति अभियान के तहत कला जत्था द्वारा विशेष जागरूकता कार्य...