बेगुसराय, मार्च 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिले भर में विविध सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 22 मार्च को प्रभात फेरी से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 22 मार्च की सुबह 06:15 बजे गांधी स्टेडियम से नवाब चौक एवं नगर निगम चौक होते हुए भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन एवं आमजन भाग लेंगे। इसी दिन प्रातः 07:00 बजे गांधी स्टेडियम परिसर में एकजुटता एवं सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए मानव शृंखला का निर्माण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च को पूर्वाह्न 10:00 बजे से कंकौल स्थित आर्ट गैलरी में भव्य प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें क्विज, पेंटिंग, रंगोली एवं निबंध प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.