दरभंगा, मार्च 23 -- अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों व सरकारी संस्थाओं में रविवार को बिहार दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, प्रभातफेरी और पौधरोपण किया गया। देर शाम को विद्यालयों में मोमबत्ती एवं दूधिया रोशनी की लाइट लगाकर खुशियां मनाई गई। जयंतीपुर में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर बिहार के गौरव गाथा की व्याख्यान की। सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रकांत यादव ने कहा कि बिहार के गौरव को मजबूत करने के लिए हर घर के बच्चों का नैतिक ज्ञान के साथ शिक्षित होना आवश्यक है। आज के बच्चे ही परिवार, समाज और देश का गौरव हैं। इधर, रविवार की शाम को प्रखंड कार्यालय, बीआरसी कार्यालय, सीएचसी भवन सहित सभी विद्यालय दूधिया रोशनी से जगमगाने लगे।'उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार' से गूंजा बिरौलबिरौल। बिहार के स्थापना दिवस पर रविवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.