मुंगेर, मार्च 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिहार दिवस आयोजन के पूर्व मंगलवार को प्रखंड के संत टोला स्थित बीआरसी में विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बीडीओ सह बीईओ प्रियंका कुमारी विशेष रूप से मौजूद थी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, क्विज एवं गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 वर्ग में गणित ओलंपियाड में मध्य विद्यालय राजगंज के छात्र आदित्य कुमार, क्विज प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर जागीर के छात्र साकेत कुमार तथा चित्रकला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय राजगंज की छात्रा मीठी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 से 8 वर्ग में गणित ओलंपियाड में मध्य विद्यालय लोहची की छात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.