समस्तीपुर, मार्च 10 -- रोसड़ा। अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आगामी बिहार दिवस को समारोह पूर्वक मनाने को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, सरकारी व निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संदीप कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ संदीप कुमार ने कहा कि बिहार दिवस राज्य के गौरव, संस्कृति और विकास यात्रा को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक एवं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में अनुमंडल स्तर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। सभी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने बताया कि बिहार दिवस के अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.