हाजीपुर, मार्च 23 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता पुस्तकालय शनिचर हाट के परिसर में बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी गणमान्य लोग उपस्थित हुए। समाजसेवी अनिल कुमार ने कहा कि 22 मार्च 1912 को ब्रिटिश शासन ने बिहार को बंगाल से अलग कर एक नए प्रांत के रूप में बिहार को स्थापित किया था। इसी ऐतिहासिक निर्णय को याद करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। बिहार दिवस मनाने की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 2010 से शुरू की गई थी। यह दिन बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर कला और गौरवशाली परंपराओं को सजाने और मनाने का अवसर है। अन्य वक्ताओं ने भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.