लखीसराय, मार्च 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डीएम मिथलेश मिश्र की अध्यक्षता में नगर भवन, लखीसराय में "उद्यमी संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा वर्तमान एवं भावी उद्यमियों की समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श करना था। इस अवसर पर डीएम ने उद्यमियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। बिहार उद्यमी संघ के प्रतिनिधि पंकज कुमार एवं रंजय कुमार ने उद्यमियों के समक्ष मार्केटिंग एवं स्टार्टअप से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों को रखा। उन्होंने बताया कि नए उद्यमियों को अपने उत्पाद के लिए बाजार उपलब्ध कराना, ब्रांडिंग कर...