औरंगाबाद, मार्च 19 -- बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों के तहत आम्रपाली कला केंद्र, औरंगाबाद में जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, औरंगाबाद एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीपीओ, समग्र शिक्षा अभियान अमृतेश आर्यन एवं सहायक साधन सेवी उमेश कुमार ने कहा कि गणित ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्रों को निरंतर अध्ययन एवं अभ्यास के माध्यम से अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। चयनित विद्यार्थियों को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.