भागलपुर, मार्च 24 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में दूसरे दिन बिहार दिवस उत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रभात फेरी, चित्रांकन, रंगोली निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। वहीं मध्य विद्यालय दीननगर, भवानीपुर देशरी, जगदीशपुर सहित कई विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन भी किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक राजकिशोर ठाकुर, प्रणव कुमार पाण्डेय, आनंद कुमार सिंह, राजन झा, वेवेकानंद झा, वासुदेव, शिक्षिका दुर्गा कुमारी, सोनी कुमारी, फूल कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...