सासाराम, मार्च 22 -- सासाराम, नगर संवाददाता बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को फजलगंज स्टेडियम में जीविका के द्वारा खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर फल एवं जूस के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थों की स्टाल लगाई गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं स्वाद चखा। स्टाल पर सतत् जीविकोपार्जन योजना से जुड़ी लाभुक दीदियों द्वारा अपने स्वरोजगार से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। दीदियों ने अपने मेहनत और कौशल से तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। यह आयोजन न केवल स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बना, बल्कि जीविका से जुड़ी दीदियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.