मुंगेर, मार्च 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर के बुनियाद केंद्र के समीप बिहार दिवस समारोह का समापन किया गया। समापन अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने उपस्थित कर्मियों को सामूहिक शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि राज्य की समृद्धि और विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वर्ष 2030 तक बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें।एसडीओ ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तित्व बिहार की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध, भगवान महाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.