लखीसराय, मार्च 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह 2026 का समापन नगर भवन, लखीसराय में हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरा कार्यक्रम ने पूरे माहौल को साहित्यिक रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में बाहर से आए प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ-साथ जिले के स्थानीय रचनाकारों और शिक्षकों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत डीएम मिथिलेश मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, शंकर कैमूरी, सैयद इसराफिल, नगर अध्यक्ष अरविन्द पासवान, डॉ. कुमार अमित, डॉ. प्रवीण सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और साहित्यिक परंपराओं पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.