बिहारशरीफ, मार्च 12 -- बिहार दिवस का मुख्य कार्यक्रम श्रम कल्याण मैदान में होगा कृषि, उद्यान, जीविका समेत 16 विभागों के लगेंगे स्टॉल तैयारी को लेकर एडीएम ने अधिकारियों संग की बैठक फोटो : कलेक्ट्रेट एडीएम : बिहारशरीफ कलेक्ट्रेट में गुरुवार को बिहार दिवस की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के श्रम कल्याण मैदान में 22 मार्च को बिहार दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें सरकार द्वारा चलाए जा रहीं जन-कल्याणकारी योजनाओं यथा, कृषि, उद्यान, जीविका, स्वास्थ्य, श्रम कल्याण, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, आपदा, पशुपालन, पर्यटन, आईसीडीएस समेत अन्य 16 विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अधिकार...