भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार दिवस पर रविवार शाम टाउन हॉल में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट करने वाले 50 से अधिक बच्चों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। इन बच्चों को डीडीसी, एडीएम और अन्य पदाधिकारियों ने बारी-बारी से सम्मानित किया। बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ये बच्चे प्रभात फेरी, संगीत संध्या, कवि सम्मेलन, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति, कला, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी थे। दो दिवसीय बिहार दिवस के पहले दिन टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एडीएम (राजस्व) दिनेश राम, एडीएम (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन, डीईओ राजकुमार शर्मा, डीआरडीए के निदेशक दुर्गा शंकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.