खगडि़या, मार्च 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता आगामी 21 मार्च को शहर के जेएनकेटी स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। बिहार दिवस का आयोजन पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर तक व्यापक रूप से किया जाना है। बताया जा रहा है कि आगामी 21 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर जेएनकेटी स्टेडियम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच क्विज, वाद-विवाद (डिबेट) एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं बिहार दिवस केमौके पर रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जबकि शाम के सात बजे कलेक्ट्रेट परिसर में रंगोली निर्माण एवं दीपोत्सव के माध्यम से बिहार दिवस का उत्सव मनाया जाएगा।जबकि कार्यक्रम के दूसरे दिन 22 मार्च को भी जेएनकेटी स्टेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.