पटना, मार्च 23 -- बिहार दिवस के दूसरे दिन सोमवार को आर्यभट्ट ज्ञान विवि में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'फिल्मिस्तान' का विशेष प्रदर्शन किया गया। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम द्वारा आयोजित इस स्क्रीनिंग का छात्र-छात्राओं और आम लोगों ने भरपूर आनंद लिया। निगम की महाप्रबंधक रूबी ने बताया कि ऐसी फिल्में समाज को जड़ों और संस्कृति से जोड़ती हैं। उन्होंने फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से निगम की वेबसाइट पर पंजीकरण करने की अपील की, ताकि राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित हों। फिल्म सलाहकार अरविंद रंजन दास ने कहा कि नितिन कक्कड़ निर्देशित यह फिल्म भारत-पाकिस्तान की साझा विरासत और मानवीय संवेदनाओं को खूबसूरती से दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.