पटना, फरवरी 4 -- बिहार दिवस 2026 के सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक को बिहार दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए कुल 69 कलाकारों और समूहों का चयन कर पांच मार्च तक इनकी सूची उपलब्ध कराने को कहा है। यह निर्देश 12 जनवरी, 2026 को अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में हुई बैठक के निर्णय के आलोक में दिया गया है। बैठक में तय हुआ था कि बिहार दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों का चयन कला एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से किया जाएगा। कला एंव संस्कृति विभाग को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 45 कलाकारों (एकल और समूह) और तीन दिनों के नुक्कड़ नाटक के लिए 24 कलाकारों के समूह का चयन कर सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराना है। चयनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.