पटना, मार्च 24 -- बिहार दिवस पर गांधी मैदान, पटना में आयोजित समारोह में ऊर्जा विभाग के स्टॉल पर अंतिम दिन बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंचे और अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। 22 से 24 मार्च तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग स्टॉल पर लगभग 600 से अधिक आगंतुकों ने ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न विद्युत योजनाओं, नवीन तकनीकों एवं उपभोक्ता सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और अपनी फीडबैक साझा की। विभागीय अधिकारियों द्वारा आगंतुकों को रूफटॉप सोलर प्लांट, स्मार्ट मीटर, बिजली आपूर्ति में सुधार, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना, सुविधा ऐप, ऑनलाइन सेवाओं एवं अन्य योजनाओं से अवगत कराया गया। आगंतुकों ने बिहार में ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे ...